14 May 2020 02:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के सैकड़ों पापड़ व्यापारियों को राहत मिल गई है। कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने पापड़ के कारखाने खोलने की स्वीकृति दे दी है। पापड़ व्यापारियों की परेशानी लेकर कलेक्टर गौतम से मिले प्रतिनिधि मंडल को कलेक्टर ने नियमों की पालना के साथ कारखानें खोलने को कहा। गोपाल अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर ने एसपी प्रदीप मोहन शर्मा को तुरंत फोन कर पापड़ के कारखानें सुचारू करवाने के निर्देश दिए। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, अशोक बोबरवाल, गोपालदास अग्रवाल, मक्खन अग्रवाल व वेदप्रकाश अग्रवाल शामिल थे। बता दें कि पापड़ इंडस्ट्री बीकानेर के आर्थिक ढांचे का आधार है। ऐसे में यह निर्णय बड़ी राहत प्रदान करेगा। बता दें कि अनुमति सशर्त दी गई है। व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन सहित सुरक्षा नियमों को ध्यान रखते हुए उत्पादन करना होगा।
.jpeg)
.jpeg)
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
12 December 2020 01:00 PM