15 June 2022 02:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोलायत से लापता 15 वर्षीय बालक श्रवण सोनी(बाबू) पुत्र प्रेमचंद सोनी का सातवें दिन भी कुछ पता नहीं चला है। हालात यह है कि श्रवण के माता पिता का रो रो के बुरा हाल हो रहा है। परिजन व पुलिस श्रवण का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। परिजनों ने गुमशुदा बालक श्रवण की सूचना देने वाले को दस हजार रूपए नकद ईनाम देने की घोषणा भी की है।
गुमशुदा बालक के बड़े पापा आशाराम सोनी के अनुसार श्रवण नौवीं कक्षा का छात्र है। वह कोलायत में ही सुनार का काम सीखने एक दुकान पर जाता था। 9 जून को वह घर से दुकान के लिए गया। दुकान भी पहुंचा मगर वहां से दोपहर 2 बजकर 57 मिनट पर निकल गया। सीसीटीवी कैमरे की रेंज तक वह पैदल जाते दिखा, इसके बाद किसी ने उसको देखा। परिजनों के अनुसार उसका किसी से कोई झगड़ा झंझट भी नहीं था, घर पर भी सबकुछ अच्छा ही था।
कोलायत थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि पुलिस गुमशुदा बालक को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। अभी तक सफलता नहीं मिली है। परिजनों ने किसी प्रकार के घरेलू अथवा बाहरी विवाद से भी इन्कार किया है। ख़बरमंडी न्यूज़ अपील करता है कि श्रवण(बाबू) की तलाश में परिजनों की मदद करें। इस ख़बर को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि गुमशुदा बालक मिल सके। आपकी थोड़ी सी मदद मानवता का बड़ा कार्य करेगी। अगर आपको कहीं भी श्रवण सोनी(बाबू) दिखे तो तुरंत इन नंबरों (8432616342, 8302334935) पर सूचना दें। आप बीकानेर पुलिस अथवा बीकानेर की कोलायत पुलिस को भी सूचित कर सकते हैं। ख़बरमंडी न्यूज़ को 9549987499 नंबरों पर सूचना देने पर भी संबंधित तक सूचना पहुंचाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
02 February 2021 08:59 PM