05 January 2022 06:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना की तीसरी लहर ने लगातार दूसरे दिन अपना रंग दिखा दिया है। बुधवार को दूसरी रिपोर्ट में एक साथ 36 पॉजिटिव मामले सामने आए। वहीं सुबह की पहली रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव थे। ऐसे में आज भी कुल 36 पॉजिटिव केस उजागर हुए।
आज आई लिस्ट में बीएसएफ, आर्मी कैंट व पुलिस लाइन में भी कोरोना केस उजागर हुए। हालांकि आर्मी कैंट व पुलिस लाइन में पहले ही कोरोना आ चुका था। इसी तरह जेएनवीसी निवासी 68 वर्षीय रिटायर्ड डॉक्टर व पीबीएम के 27 वर्षीय रेजीडेन्ट डॉक्टर भी पॉजिटिव मिले हैं। पिछले दो दिनों में कोरोना जिस तरह से उग्र हुआ है, ये कहीं ना कहीं लापरवाही का नतीजा है। अभी भी बाजारों, गलियों व चौक पर बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के ही गपशप चालू है।
बता दें कि अब एक्टिव केस का आंकड़ा 115 पर पहुंच चुका है। इनमें से 114 होम क्वॉरन्टाइन हैं, वहीं एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। आज 1149 सैंपल्स जांचे गए, जिनमें से 36 पॉजिटिव निकले। यानी लगभग 0.31 प्रतिशत सैंपल पॉजिटिव मिले। जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, पॉजिटिव का प्रतिशत भी बढ़ने की आशंका है। जयपुर, मुंबई व दिल्ली के आंकड़े भी डरा रहे हैं। ऐसे में अब कोरोना से बचने के लिए आमजन को आगे आना होगा। अगर हम सभी कुछ दिनों के लिए मास्क लगाएं, बेवजह से किसी से मिलना बंद कर दें तो कोरोना की कमर टूट सकती है। अगर हम कोरोना की कमर नहीं छोड़ पाए तो स्वास्थ्य की हानि के अलावा बड़ी आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। देखें सूची

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
01 January 2024 11:36 PM