23 March 2022 08:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देश के लिए मर मिटने वाले विरले ही होते हैं। ऐसे वीर शहीदों को भारत की माटी कभी भूलती ही नहीं। शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव भी इसी वजह से आज भी देश की रग रग में युवा खून में उबाल बन कर दौड़ रहे हैं।
आज शहीद दिवस पर तीनों वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए युवाओं में उत्साह साफ देखा गया। शहीद भगत सिंह प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति ने शहीद स्मारक पर भगतसिंह सहित तीनों वीरों को पुष्पांजलि दी। इस दौरान दुर्गासिंह शेखावत, आसकरण ओझा, गोविंद सारस्वत, रॉकी पड़िहार, प्रशांत ओझा, महादेव सारस्वत, आकाश ओझा व राहुल जादुसंगत ने वीर शहीदों को शब्द सुमन अर्पित किए। शहीदों के सम्मान में जय जयकार का घोष गूंज उठा।
कार्यक्रम में आसकरण ओझा, आकाश ओझा, रॉकी पड़िहार, गौरव शर्मा, प्रशांत ओझा, महादेव सारस्वत, अभिषेक शर्मा, अनोप सिंह, जतिन शर्मा, हरिनारायण, राधेश्याम, बलदेव सिंह, वेदप्रकाश, प्रभात, योगेश जांगिड़, मेहबूब, गजानन्द, मोहित, किशन सिंह खींची, मुकेश सारस्वत, बलदेव सिंह आदि शामिल हुए। संचालन गोविंद सारस्वत ने किया।


RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
07 December 2021 11:37 PM