26 April 2025 03:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आख़िर पहलगाम में हुई घटना का असर बीकानेर स्थापना दिवस के उत्सव पर भी पड़ गया है। सिरोही की तरह अब बीकानेर प्रशासन भी नगर स्थापना दिवस के उत्सव से पूरी तरह दूरी रखेगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश देव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
अब प्रशासन स्थापना दिवस का उत्सव नहीं मनाएगा, ना ही किसी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी निभाएगा। यहां तक कि इस अवसर पर निजी संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में आपाताकालीन स्थिति आने पर पुलिस अथवा अन्य विभागों के अधिकारी व कार्मिक इन आयोजनों में शामिल नहीं हो सकेंगे। समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं व सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोजक संस्था की रहेगी। स्थापना दिवस के आयोजनों के संबंध में जारी समस्त प्रशासनिक व राजकीय आदेश प्रत्याहारित कर दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि अगले सात दिनों तक यह आदेश लागू रहेगा। इस दौरान कोई भी राजकीय व प्रशासनिक कर्मचारी व अधिकारी उत्सव में शामिल नहीं हो सकेगा। ऐसे में बीकानेर में स्थापना दिवस के कई आयोजन प्रभावित होंगे। बता दें कि इस अवसर पर विधायक की तरफ से बारहगुवाड़ में कवि सम्मेलन भी होने वाला था। इसके अतिरिक्त विभिन्न आयोजनों में प्रशासन की भागीदारी भी थी। बता दें कि पहलगाम की घटना, पोप फ्रांसिस सुप्रीम पॉन्टिफ ऑफ द होली सी के अंतिम संस्कार के दौरान राजकीय शोक व पहलगाम की घटना के बाद बीकानेर जिले से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवश्यक गतिविधियों के मद्देनजर यह रोक लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि ख़बरमंडी न्यूज़ ने दो दिन पहले ही इस संबंध में ख़बर प्रकाशित की थी।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
28 March 2020 02:59 PM