11 April 2021 07:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सोशल मीडिया पर कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा विवादित चर्चा का हिस्सा बन गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कोटगेट थाना रोड़ पर स्थित दौलत छत्ते वाले की दुकान का बताया जा रहा है। आरोप लग रहे हैं कि माचरा ने चार मिनट की देरी मात्र पर दुकानदार के थप्पड़ जड़ दिया। मामला बीती रात करीब नौ बजे का बताया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया के साथ थानाधिकारी मनोज माचरा दुकानें बंद करवाने निकले थे। करीब 9 बजकर 4 मिनट पर माचरा छत्ते वाले की दुकान में एंटर हुए। इस दौरान घटे घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। दुकानदार का आरोप है कि माचरा ने मात्र चार मिनट की देरी होने पर आव देखा ना ताव, सीधे आए और थप्पड़ जड़कर शटर बंद कर दिया।
मामले में मनोज माचरा ने बयान दिया है कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था। वे उस समय प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया के साथ दुकानें बंद करवा रहे थे। रात को छत्ते वाले की कमाई का समय होता है, उस समय आदेशानुसार दुकान बंद करवाते हैं। छत्तेवाला मान ही नहीं रहा था। उसने नौ बजे के बाद भी काउंटर बाहर ही लगा रखे थे। इसी वजह से बीती रात दुकान में जाते ही हाथ बढ़ाते हुए शटर बंद किया था। थप्पड़ मारने की बात सिर्फ आरोप है, इसमें सत्यता नहीं है। झटके से बढ़ाए हाथ को थप्पड़ से जोड़ा जा रहा है।
प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया से भी बात की। कटारिया ने कहा बीती रात थानाधिकारी के साथ दुकान देरी से बंद करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाईयां की गई थीं। दुकानें बंद करवाई गई थी, लेकिन थप्पड़ मारने जैसी कोई घटना नहीं हुई।
वहीं दुकानदार ने थप्पड़ मारने का दावा किया है। उसने सीसीटीवी वीडियो भी पब्लिक किया है।
ऐसे में वीडियो ही सवालों के घेरे में आ गया है। देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
26 September 2023 07:52 AM