11 December 2020 04:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बैंक में सौ रूपए का नोट बदलवाने आए व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस अब मृतक की पहचान पता करने में जुटी है। घटना शुक्रवार दोपहर सवा बारह बजे की है। इस दौरान एसबीआई की जेल रोड़ शाखा में यह व्यक्ति सौ रूपए का नोट बदलवाने आया। अज्ञात ने जैसी ही नोट बैंक कर्मचारी को थमाया उसी दौरान चक्कर खाकर नीचे गिर गया। बैंक कर्मचारियों ने 108 एंबुलेंस में अज्ञात को पीबीएम भिजवा दिया। वहीं सूचना पर कोतवाली पुलिस बैंक पहुंची व बाद में पीबीएम भी गई। अज्ञात की करीब दो बजे दौराने इलाज मौत हो गई। अज्ञात के पास किसी भी तरह की कोई आईडी, मोबाइल फोन आदि नहीं मिला। वहीं रूपए भी नहीं मिले यानी उसके पास केवल सौ रूपए ही थे। कोतवाली थाने के एच एम कालूराम पंवार ने बताया कि मृतक का रंग सांवला, कद करीब 5 फीट 7 इंच, उम्र करीब 45 वर्ष है। उसके सिर व दाढ़ी में सफेद काले बाल व छोटी मूंछें हैं। अज्ञात ने कॉफी रंग की टोपी पहन रखी थी। हल्की पीली व कॉफी रंग की सफेद धारी वाली पट्टीदार स्वेटर तथा स्लेटी रंग की पेंट पहनी हुई है। पुलिस ने सभी थानों को भी मृतक का फोटो व हुलिये की जानकारी भेजी है। पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान करने में मदद की अपील की है।
अगर आपको मृतक की पहचान पता हो तो कोतवाली पुलिस को इस नंबर (0151-2226127) पर सूचित करें।
ख़बर को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंच सकें।

RELATED ARTICLES
22 February 2026 11:05 PM
02 January 2021 09:49 PM
