20 November 2020 09:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां की जिला स्पेशल टीम ने जुआ-सट्टा के खिलाफ जंबो कार्रवाई की है। डीएसटी को मिली सूचना के आधार पर प्रभारी डीवाईएसपी ईश्वर सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में एक लाख तेईस हजार बीस रूपए सहित सात आरोपी पुलिस की पंजे में आ गये। डीएसटी को मिली सूचना पर उनि जय कुमार, कानि धारा सिंह, कानि बिट्टू कुमार, कानि मुकेश कुमार, कानि श्रीराम व डीआर पूनम ने सूचना एकत्र करना शुरू किया। मुखबिर की सूचना की पुष्टि होने पर नयाशहर व कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। नयाशहर पुलिस के प्रशिक्षु आरपीएस जनरैल सिंह मय टीम व सिटी कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह मय टीम ने डीएसटी टीम के सहयोग से लखौटिया चौक निवासी शैला महाराज के घर दबिश दी। जहां जुआ सट्टा चल रहा था। पुलिस ने मौके से 41 वर्षीय बद्रीनारायण पुत्र किशनलाल सोनी निवासी सुथारों की बड़ी गुवाड़, 29 वर्षीय घनश्याम पुत्र श्यामसुंदर वाल्मिकी निवासी नत्थूसर गेट के बाहर वाल्मिकी बस्ती, 42 वर्षीय कैलाश पुत्र श्यामलाल वाल्मिकी निवासी उस्तां बारी के बाहर वार्ड नंबर 77, 32 वर्षीय नंदकिशोर पुत्र घनश्यामदास ब्राह्मण निवासी नत्थूसर गेट के अंदर, 42 वर्षीय विजय कुमार पुत्र शिवकुमार ब्राह्मण निवासी महावतों की गली, 30 वर्षीय भागीरथ पुत्र लाभूराम जाट निवासी राणीसर बास व 52 वर्षीय शिवशंकर पुत्र टीकमचंद ब्राह्मण निवासी बारह गुवाड़ को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि डीएसटी लगातार बीकानेर जिले में अवैध कारोबार की कमर तोड़ रही है। यह टीम एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां के डायरेक्टर सुपरविजन में काम कर रही है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
02 August 2020 05:57 PM