12 October 2020 11:45 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगाशहर-बीकानेर के नामी बुक्की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के हत्थे चढ़ गये हैं। इंटेलीजेंस की सूचना पर एटीएस ने पूरी प्लानिंग के साथ जयपुर, हैदराबाद, नागौर व दिल्ली में एक साथ दबिश दी थी। बीती रात दी गई इस दबिश में कुल 14 बुक्की धरे गए हैं। हैदराबाद (तेलंगाना) से गंगाशहर पुरानी लाइन निवासी गणेशमल छल्लाणी पुत्र कन्हैयालाल, वैशालीनगर जयपुर निवासी पंकज सेतिया पुत्र केसरी चन्द, गंगाशहर पुरानी लाइन निवासी अशोक छल्लाणी पुत्र कन्हैयालाल, गंगाशहर पुरानी लाइन निवासी सुरेंद्र छल्लाणी पुत्र राजेंद्र कुमार, भीनासर निवासी शांतिलाल बैद पुत्र चंपालाल बैद, कालू निवासी भैराराम पुरोहित पुत्र जुगल किशोर, बिहार निवासी मनोज पासवान पुत्र भानू पासवान को दबोचा गया है। वहीं जयपुर महेश नगर थाना क्षेत्र के स्वेज फार्म से बीकानेर निवासी हाल बोरीवली मुंबई निवासी देवेंद्र
कोठारी पुत्र श्रीपाल व मुंबई कालाचौकी थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र शिवरड़कर पुत्र मोतीलाल मराठी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र के महिमा पेनोरमा से पुरानी लाइन गंगाशहर निवासी गिरीश गहलोत पुत्र ओम प्रकाश गहलोत, एम एस कॉलेज के पीछे बीकानेर निवासी उज्जवल सांखला पुत्र राजेश कुमार, सुजानदेसर बीकानेर निवासी राहुल गहलोत पुत्र जगदीश गहलोत, दरभंगा बिहार निवासी संजीत यादव पुत्र लक्ष्मी यादव व गंगाशहर नई लाईन स्वर्ण गंगा निवासी संतोष सुराणा पुत्र कमलचंद सुराणा को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस से मिली जानकारी के अनुसार इन आरोपियों का विभिन्न राज्यों में नेटवर्क है। वहीं अन्य राज्यों में भी पहचान छुपाकर ये अवैध गतिविधियों में संलिप्त है। स्थानीय पुलिस की सहायता से एटीएस ने इन ठिकानों पर दबिश दी। जहां से करोड़ों के हिसाब व नकदी सहित कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, फोन व अन्य सट्टा उपकरण जब्त किए गए। एटीएस के अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के तार अन्य देशों से भी जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि यह केवल सट्टे तक सीमित नहीं है बल्कि मैच फिक्सिंग में भी लिप्त हैं। अब मैच फिक्सिंग में किसकी क्या भूमिका है, इसकी तहकीकात की जा रही है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
16 October 2023 10:03 AM