24 August 2021 03:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर/कोटा। कोटा में दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई है। मामला कोटा के कुनाड़ी थानाक्षेत्र का है। जहां आज सुबह 30 वर्षीय राजेश पुत्र रामप्रताप केवट पर दो युवकों ने चाकूओं से हमला बोल दिया। राजेश के पेट में तीन चाकू मारे गए। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दौराने इलाज उसने दम तोड़ दिया। मौत से पहले उसने पर्चा बयान देते हुए आरोपियों के नाम बता दिए। पुलिस ने आरोपी 22 वर्षीय भीम सिंह पुत्र भरतसिंह राजपूत व 25 वर्षीय पिंटू पुत्र राजू सक्सेना को राउंड अप कर लिया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला प्लॉट के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले की जांच थानाधिकारी गंगा सहाय करेंगे।
RELATED ARTICLES
13 February 2024 11:12 PM
