17 November 2023 11:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चुनावी रण में अपनी ताकत दिखाने के लिए कांग्रेस भी स्टार प्रचारकों को बुला रही है। हालांकि बीजेपी के सामने स्टार प्रचारकों के मामले में वह बौनी साबित हो रही है। बीजेपी के पास स्टार प्रचारकों की फौज है। इस बीच बीकानेर में कांग्रेस का प्रचार करने के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार आ रहे हैं। उनके साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी बीकानेर आएंगे। कांग्रेस नेता सुमित कोचर ने बताया कि हुड्डा व कन्हैया कुमार 18 नवंबर की शाम कोचरों के चौक में जनसभा करेंगे। दोनों नेता पश्चिम से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ बीडी कल्ला के समर्थन में आ रहे हैं।
बता दें कि कन्हैया कुमार अपने भाषणों की वजह से सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं। अब देखना यह है कि स्टार प्रचारकों की कमी से ग्रस्त कांग्रेस के लिए कन्हैया कितने फायदेमंद साबित होते हैं। बता दें कि विधानसभा पश्चिम से कांग्रेसी उम्मीदवार डॉ बीडी कल्ला का मुकाबला बीजेपी के जेठानंद से है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
18 April 2020 03:13 PM