25 April 2025 01:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देशभर में शोक है। इसी के मद्देनजर सिरोही स्थापना दिवस का समारोह स्थगित कर दिया गया है। सिरोही स्थापना दिवस पर 29 अप्रेल से 1 मई तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होने थे। लेकिन जिला प्रशासन ने सराहनीय कदम उठाते हुए यह कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। बता दें कि बीकानेर में भी बीकानेर स्थापना दिवस के उत्सव के रूप में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। बीकानेर में भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम रद्द किए जा सकते हैं।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
17 December 2020 04:43 PM