20 November 2020 06:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के कोरोना मरीजों के लिए वरदान अस्पताल वाकई में वरदान साबित होने वाला है। वरदान अस्पताल ने कोरोना मरीजों की जरूरतों को समझते हुए सौ बैड का कोविड अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। ख़ास बात यह है कि जयपुर जैसी सुविधा अब इस कोविड अस्पताल में मिल जाएगी। डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि वरदान अस्पताल के पास वाली बिल्डिंग को इस अस्पताल के लिए किराये पर लिया गया है। इसमें सौ बैड होंगे, जिसमें से दस बैड का आईसीयू भी होगा। महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग से वार्ड व कोटेज की व्यवस्था रहेगी। उच्च तकनीकी सुविधाओं से लैस इस अस्पताल में पांच वेंटीलेटर व 30 बाई पेप मशीनें भी होंगी। वहीं मरीजों की मॉनिटर के माध्यम से देख-रेख होगी। डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि कोरोना से जुड़ी सभी जांचें इसी बिल्डिंग में होंगी।
फोर्टीस जैसे अस्पताल में रहे डॉक्टर यहां सेवाएं देंगे। बता दें कि डॉ सिद्धार्थ ने सीएमएचओ को इस अस्पताल की स्वीकृति हेतु आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि इसमें सरकारी नियमों के आधार पर चार्ज लिया जाएगा। इसमें डॉ विनोद असवाल भी सेवाएं देंगे।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
30 November 2024 08:18 PM