06 November 2020 01:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। युवाओं को बर्बाद कर रही गांजे वाली सिगरेट के साथ एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां की जिला स्पेशल टीम(डीएसटी) ने एक युवक को दबोचा है। डीएसटी को मिली सूचना पर टीम प्रभारी डीवाईएसपी ईश्वर सिंह के निर्देशन में एएसआई पर्वत सिंह, कानि धारा सिंह, कानि बिट्टू कुमार, कानि मुकेश व डीआर पूनम ने आरोपी ने आसूचना एकत्र की। सूचना की पुष्टि होने पर सदर पुलिस को सूचित किया गया। सदर पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से पुलिस लाइन चौराहे के पास बुलेट में जा रहे मुहम्मद अब्बास को धर दबोचा। आरोपी के पास 35 ज्वाइंट सिगरेट मिली। आरोपी 19 वर्षीय मुहम्मद अब्बास पुत्र मोहम्मद गफ्फार नाल के जयमलसर का निवासी है।
.jpeg)
आरोपी की बाइक व सिगरेट जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू की है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपने व दोस्तों के लिए गांजे वाली सिगरेट लाना बताया है। एक सिगरेट की कीमत पचास रूपए बताई है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करेगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में ख़बरमंडी न्यूज़ ने ज्वाइंट सिगरेट से जुड़ी ख़बर प्रकाशित की थी। जिसके बाद डीएसटी ने इस ओर प्रयास शुरू किए। हालांकि नयाशहर थाना क्षेत्र के जस्सूसर गेट पर बिकने वाली ज्वाइंट सिगरेट के अड्डे पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।अनुमान है कि इन सभी के तार एक दूसरे से जुड़े हो सकते हैं। बता दें कि ज्वाइंट सिगरेट गांजे वाली सिगरेट है। चाय के ढ़ाबों सहित चलते फिरते तस्करों द्वारा यह सिगरेट बेची जा रही है। वहीं इस नशे की की गिरफ्त में 14 साल के बालकों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग आए हुए हैं।

RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
24 October 2020 11:19 PM