23 July 2022 07:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डरा धमकाकर क्रेटा कार लूटने के आरोपी को नागौर पुलिस ने कार सहित धर दबोचा है। आरोपी की पहचान
मामला नागौर के सदर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार लवेरा खुर्द जोधपुर हाल सावों की ढ़ाणियां आकला, खींवसर नागौर निवासी 23 वर्षीय विवेक पुत्र भगाराम जाट के रूप में हुई है। आरोपी को जोधपुर से दस्तयाब किया गया है।
पुलिस के अनुसार 18 मई की है। आरोपी ने जोधपुर रोड़, नागौर सरहद करनाल पर बावड़ी, जोधपुर निवासी महेंद्र सुथार पुत्र हप्पाराम को डराया धमकाया। आरोपी की धमकियों से परिवादी डर गया और आरोपी उसकी कार उड़ा ले गया। कार का अनुमानित बाजार मूल्य 15 लाख रूपए है।
एसपी राममूर्ति जोशी के निर्देशानुसार एएसपी राजेश मीना व सीओ विनोद कुमार के निकटतम सुपरविजन व सदर थानाधिकारी रूपाराम के नेतृत्व में एएसआई महावीर सिंह मय टीम ने आरोपी को ट्रेस आउट कर गिरफ्तार किया। टीम में कांस्टेबल राकेश सांगवा, सुरेश कुमार व बस्ती राम शामिल थे। राकेश सांगवा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
06 April 2020 06:45 PM