07 June 2020 04:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भले ही पूरा विश्व कोरोना का इलाज नहीं ढूंढ़ पाया हो, लेकिन राजस्थान के चुरू जिले में कोरोना का इलाज करने वाली दवा बना लिए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि यह दवा आयुर्वेदिक चूर्ण के रूप में है। चुरू के सरदारशहर में स्थित गांधी विद्याश्रम संस्थान का दावा है कि उनके द्वारा निर्मित यह चूर्ण कोरोना के इलाज में बड़ा कारगर साबित हो रहा है। इस चूर्ण में लौंग, छोटी इलायची, बड़ी इलायची, सौंठ, पींपल, जायफल, जावित्री, तुलसी आदि दस तत्व मिलाये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सरदारशहर व पूरे चुरू सहित भीलवाड़ा व अन्य प्रदेशों से भी इस चूर्ण की डिमांड आ रही है। इस चूर्ण का काढ़ा बनाकर देने से कोरोना ठीक हो जाने का दावा किया जा रहा है। इस पुष्टि पर बड़ा आश्चर्य भी नहीं किया जा सकता। उल्लेखनीय है कोरोना हो जाने के बाद डॉक्टर भी जिन दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, वें वैकल्पिक मानी जा रही है। यहां तक कि बिना दवा के भी कोरोना ठीक हो जाने की जानकारी भी मिल रही है। ऐसे में इस चूर्ण की कामयाबी बहुत संदेह पैदा नहीं करती। कई विशेषज्ञों ने इस चूर्ण को नकारते हुए कोरोना ठीक करने को बहुत बड़ी सफलता नहीं बताया है, इन विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना संक्रमण ही न हो, ऐसी वैक्सीन बनाना बड़ी चुनौती है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
18 January 2022 06:21 PM