19 April 2022 12:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेल्स टैक्स ऑफिस के लगते नाले में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सदर पुलिस के एएसआई कोहर सिंह मय टीम मौके पर पहुंची। भ्रूण को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।
एएसआई कोहर सिंह के अनुसार भ्रूण मात्र ढ़ाई का माह था। आसपास में सबसे नजदीकी अस्पताल संभव हॉस्पिटल थी। वहां जाकर तहकीकात की गई।
अस्पताल से पता चला कि जसरासर थाना क्षेत्र के कुचोर आगूणी की 21 वर्षीय प्रसूता सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुई थी। सोनोग्राफी में बच्चा मृत पाया गया। इस पर इसी अस्पताल में अबोर्शन कर मृत भ्रूण निकाला गया। ग्रामीण तबके की प्रसूता के परिजनों को इतनी जानकारी नहीं थी इसलिए उन्होंने मृत भ्रूण को नाले में फेंक दिया।
एएसआई कोहर सिंह ने बताया कि मामले से जुड़ी सारी जांचें व सर्टिफिकेट देख लिए गए हैं। मामला किसी तरह से अवैध अबोर्शन का नहीं है।
RELATED ARTICLES
03 October 2026 11:17 AM
26 February 2026 03:30 PM