09 March 2022 09:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फर्जी आईडी से फर्जी खाते खोलकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के चर्चित मामले में एक और गिरफ्तारी हो चुकी है। एसओजी ने आज शाम मास्टरमाइंड मनीष छाजेड़ के मुनीम छबीली घाटी निवासी 34 वर्षीय राजेंद्र ओझा पुत्र शिवप्रसाद ओझा को भी दबोच लिया है। आरोपी को 33 नंबर मुकदमें में धारा 420, 467, 468, 471 व 120 बी आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मनीष छाजेड़ का मुनीम रहते हुए उसका सहयोग किया।
बता दें कि इस संबंध में कुल तीन मुकदमें दर्ज हुए थे। तीनों ही मामलों में मुख्य आरोपी गंगाशहर निवासी मनीष छाजेड़ पुत्र जैन लूणकरण छाजेड़ निकला। अभी और गिरफ्तारियां शेष बताई जा रही है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
07 January 2022 04:02 PM