04 May 2021 10:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अनाज मंडी में आज लुका छुप्पी का एक दिलचस्प खेल हुआ। 25 मिनट चले इस खेल के बाद चोर पकड़ा गया, वह अब पुलिस के पिंजरे में है।
दरअसल, गंगाशहर के वार्ड नंबर 29 के पार्षद भंवरलाल साहू का भतीजा गोविंद साहू मंडी की 220 नंबर दुकान पर गया था। इस दौरान उसका भाई मोंटू भी साथ था। करीब 11 बजे अचानक बाइक गायब हो गई। गनीमत रही कि चोरी होते ही गोविंद को पता चल गया। दोनों भाईयों ने और अन्य लोगों ने चोर व बाइक की तलाश शुरू की। चोर खुद को फंसता देख लुका छुप्पी करने लगा। करीब 20-25 मिनट बाद वह मंडी गेट से बाहर निकल ही गया था कि भीड़ ने चोर की किस्मत खराब कर दी। भीड़ से पार पाने के लिए चोर ने हॉर्न बजाया। यह हॉर्न डबल सायरन वाला था, इस वजह से गोविंद की नजर चोर की ओर चली गई। दोनों भाईयों ने चोर को दबोच लिया। बाद में अन्य लोग भी आ गए।
आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा के अनुसार आरोपी की पहचान धनेरू, श्रीडूंगरगढ़ निवासी 27 वर्षीय राकेश स्वामी पुत्र हरिराम के रूप में हुई है। उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच एचसी ओमसिंह को दी गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने मास्टर की बाइक का लॉक खोला था। इस मास्टर चाबी से कोई भी बाइक खोलना संभव है।
RELATED ARTICLES
03 September 2023 11:56 PM