31 January 2022 09:32 PM

.jpeg)
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर/जयपुर। आखिर सोमवार को ऊषा शर्मा व निरंजन आर्य के नाम की अधिकृत घोषणा हो गई। ऊषा शर्मा के नाम पर किए जा रहे दावे व कयास सही साबित हुए। उन्हें राजस्थान की मुख्य सचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके अतिरिक्त उन्हें राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड का अध्यक्ष भी बनाया गया है। खान विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है। अधिकारिक घोषणा के बाद मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने मुख्यमंत्री गहलोत से उनके निवास पर मुलाकात की। वहीं पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सेवानिवृत्ति के बाद मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। बता दें कि निरंजन आर्य सोमवार को ही सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे एक दिन पहले 1985 बैच की आईएएस अफसर ऊषा शर्मा को दिल्ली से राजस्थान लौटाया गया था। वे प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय की सचिव थीं। यूपी मूल की ऊषा शर्मा प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव बनीं हैं। इससे पहले 2009 में गहलोत ने ही कुशल सिंह को मुख्य सचिव बनाया था। अब तक बने 42 मुख्य सचिवों में से मात्र दो महिला अफसर ही इस पद से नवाजी गईं हैं।

सूत्रों के मुताबिक नये मुख्य सचिव की नियुक्ति राजस्थान में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का कारण बन सकती है। माना जा रहा है कि नई सचिव अपने अनुसार अफसरों को इधर उधर करेंगी। महिला अफसरों के अच्छे पदों पर ट्रांसफर होने की संभावनाएं हैं। हालांकि अशोक गहलोत सरकार पहले से ही महिला अफसरों को तवज्जो देती आई है।
RELATED ARTICLES
21 February 2026 09:12 PM
05 July 2023 10:20 PM
