04 February 2021 12:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बुधवार को बीकानेर के दो नामी घरानों की बिल्डिंगे यूआईटी ने सीज कर दी। पंचशती सर्किल स्थित इन बिल्डिंगों में अवैध निर्माण करवाया जा रहा है। गंगाशहर निवासी अनीता सोनी पत्नी विनोद सोनी की बिल्डिंग तो पूरी तरह से अवैध पाई गई। जानकारी के अनुसार सोनी ने बिना परमिशन लिए ही पूरी बिल्डिंग बनवा ली। यह प्लॉट नंबर 58 उन्होंने डॉ अमीलाल भट्ट से खरीदा था।
वहीं इसके पास वाला 57 नंबर प्लॉट डागा चौक शिव शक्ति भवन निवासी सत्यनारायण अग्रवाल उर्फ सत्तू का है। अग्रवाल ने परमिशन ग्राउंड व अंडरग्राउंड की ले रखी थी, लेकिन अतिरिक्त दो फ्लोर बिना किसी परमिशन के बना लिए। कार्रवाई यूआईटी सचिव नरेंद्र राजपुरोहित के निर्देश पर तहसीलदार कालूराम व अशोक अग्रवाल के दल ने की। बताया जा रहा है कि सचिव ने दोनों बिल्डिंगों के मालिकों को निर्माण रोकने हेतु नोटिस जारी कर दिए थे, लेकिन निर्माण कार्य जारी रखा गया।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
14 March 2020 07:01 PM