18 May 2020 10:23 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में बड़े बड़े शोरूम व फैक्ट्रियां लॉक डाउन पीरियड की तनख्वाह नहीं दे रही है। सरकारी आदेशों में साफ कहा गया है कि लॉक डाउन पीरियड की सैलरी कोई भी प्रतिष्ठान नहीं काटेगा। लेकिन वास्तविक स्थिति ऐसी नहीं है। अब जब काम शुरू हुआ तो ऑफिस-फैक्ट्री जाते ही स्टाफ को निराशा हाथ लगी। ख़बरमंडी न्यूज़ के पास ऐसे कई नाम सामने आए हैं जिन्होंने अप्रेल माह की सैलरी पूरी की पूरी काट ली। वहीं मार्च माह की सैलरी भी आंधी दी है। वहीं मई का भी कुछ साफ नहीं है। बुरे समय में मालिकों की इस बेवफाई ने आठ दस हज़ार से 15-20 हज़ार महीना पाने वाले वेतनभोगियों को ख़ासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाम न बताने की शर्त पर कुछ बेवफा मालिकों के नाम हमें बताएं गये हैं, जिनमें पंजाब नेशनल बैंक के सामने का एक बड़ा इंडस्ट्रियलिस्ट है जिसकी रानी बाज़ार औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री है। इसके अलावा जयपुर रोड़ स्थित हुंडई कार का एक शोरूम है, जिसने अप्रेल की सैलरी देने से साफ इन्कार कर दिया है। ऐसा ही एक बेवफा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र से भी पता चला है। हालांकि ऐसे बेवफा मालिकों के खिलाफ मुकदमा करवाने का रास्ता भी खुला है, लेकिन नौकरीपेशा अपने भविष्य के डर से शिकायत भी नहीं कर सकता। एक बेवफा मालिक ने तो शिकायत करने पर कहीं नौकरी न लगने देने की धमकी तक दे डाली बताते हैं। ख़बरमंडी न्यूज़ लगातार ऐसे बेवफा मालिकों के खिलाफ लिखेगा। अगर आपके मालिक ने भी सैलरी न देकर आपसे बेवफाई की है तो हमें बताएं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
16 December 2020 08:19 PM