16 October 2023 10:03 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नवरात्रि के पहले दिन लूणकरणसर क्षेत्र में हुई बारिश ने शुभ संकेत दिए हैं। रविवार शाम लूणकरणसर के पीपेरा, मलकीसर व कांकड़वाला में बारिश हुई है। यहां करीब 5-7 आंगुल बारिश हुई बताते हैं। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। करीब 20 मिनट चली बारिश ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी। बारिश यहीं नहीं रुकी, बल्कि थोड़ा रुकने के बाद देर रात बीकानेर शहर में भी बरसी।
जानकारों के मुताबिक यह बारिश किसानों के लिए शुभ संकेत है। वहीं धार्मिक मत के अनुसार नवरात्रि में जब मां दुर्गा हाथी की सवारी पर आती है तब अच्छी बरसात होती है, अच्छी फसल होती है। बताया जा रहा है कि इस बार माता हाथी पर सवार होकर आई है। ऐसे में यह बारिश माता रानी का आशीर्वाद माना जा रहा है।
RELATED ARTICLES
04 January 2024 05:20 PM