14 January 2022 05:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना से तीसरी मौत हो गई है। गुरूवार को एक महिला की मौत हुई थी। वहीं शुक्रवार को एक पुरुष की मौत हो गई है।
अधिकृत सूत्रों के मुताबिक गुरूवार को गंगाशहर निवासी 72 वर्षीय कमला देवी पत्नी हनुमानदान की मौत हो गई। उसे 11 जनवरी को के वार्ड में भर्ती किया गया था। कोरोना पॉजिटिव को सांस लेने में तकलीफ़ थी, किडनी खराब हो गई थी तथा जहर भी फैल गया था।
शुक्रवार को धीरासर चुरू निवासी 55 वर्षीय भानीराम पुत्र मघाराम की मौत हो गई। उसे 10 जनवरी को हल्दीराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कोरोना पॉजिटिव के हार्ट की पंपिंग पॉवर कम हो चुकी थी।
बता दें कि इससे पहले करीब एक माह पूर्व 20 वर्षीय महिला की कोरोना की वजह से मौत हुई थी। वह टीबी अस्पताल में भर्ती थी। ऐसे में बीकानेर के दो व चुरू के एक पॉजिटिव की बीकानेर में मौत हो चुकी है।
RELATED ARTICLES
29 September 2021 08:30 PM