06 June 2021 10:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दिलीप कुमार जिंदा है। जी, हां सोशल मीडिया पर चल रही दिलीप कुमार के निधन की ख़बरें झूठी है। दिलीप कुमार के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से उनके मैनेजर ने भी उनके निधन की ख़बरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
दरअसल, लेजेंड एक्टर दिलीप कुमार को आज सुबह हिंदूजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस की तकलीफ थी। उनका ऑक्सीजन लेवल भी गिरता जा रहा है। हालांकि उन्हें दो-तीन दिन में छुट्टी मिली की उम्मीद जताई जा रही है।
बता दें कि भारतीय फिल्मों में दिलीप कुमार यानी मोहम्मद युसुफ खान का बड़ा नाम रहा। मुगल ए आजम, देवदास, कर्मा, गंगा जमुना, क्रांति, सौदागर जैसी सुपर हिट फिल्में उन्होंने दी। उन्हें दादा साहब फाल्के, फिल्म फेयर, पद्म भूषण, पद्म विभूषण आदि अवार्डों से नवाजा जा चुका है। 11 दिसंबर 1922 को जन्में दिलीप कुमार फिलहाल अस्पताल में इलाज ले रहे हैं।


RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
25 July 2021 03:28 PM