19 June 2021 05:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। कंप्यूटर शिक्षकों के नये कैडर के तहत 10453 पदों का सृजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संविदा के आधार पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए हैं।
इसके तहत 9862 बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक तथा 591 वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के पद सृजित होंगे। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक को 18500 रूपए प्रतिमाह, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक को 23700 रूपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। वहीं पदोन्नति पर आने वाले वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक को 33800 रूपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशकों को राजकीय माध्यमिक अथवा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संचालित आईटीसी लैबों में लगाया जाएगा। वहीं वरिष्ठ अनुदेशकों को शेष विद्यालयों में लगाया जाएगा।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक जिले एवं ब्लॉक में सर्वाधिक नामांकन वाले उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा महात्मा गांधी विद्यालयों में वरिष्ठ अनुदेशक के लिए एक एक पद सृजित किया जाएगा।
बता दें कि वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशकों के कुल पदों में से 75 प्रतिशत पद सीधी भर्ती तथा 25 प्रतिशत पर विभाग में कार्यरत बेसिक कंप्यूटर अनुदेशकों में से संविक्षा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि गहलोत ने कदम कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार देने के उद्देश्य से उठाया है।
RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM
13 October 2020 04:51 PM