22 January 2025 10:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देशनोक में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व दो युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान बोथरा चौक सैंकड, नायकों का मोहल्ला, गंगाशहर निवासी 20 वर्षीय जेठू पुत्र ओमप्रकाश नायक के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान मुकेश पुत्र शनि नायक व सागर पुत्र किशनलाल नायक के रूप में हुई है।
सीओ नोखा हिमांशु शर्मा ने बताया कि ट्रक और मोटरसाइकिल में आमने सामने की भिड़ंत हुई। मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे घुस गई। युवक किनारे गिर गए। मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गई। मोटरसाइकिल की आग से ट्रक के निचले हिस्से में भी आग लग गई।
एएसआई हनुमंत सिंह ने बताया कि जेठू की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दोनों घायलों को पीबीएम रेफर कर दिया। वे दोनों खतरे से बाहर हैं तथा होश में हैं।
दुर्घटना ओरण परिक्रमा शुरू होने होने वाली सड़क पर हुई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ग़लती किसकी थी, यह पता नहीं चला है।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर में लापरवाही व तेज़ गति की वजह से प्रतिदिन अनेकों सड़क हादसे होते हैं। दुर्घटनाओं में मौतों का आंकड़ा भी कम नहीं है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
06 November 2025 04:03 PM