25 March 2022 08:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शनिवार की सुबह करीब साढ़े तीन घंटे तक शहर के बड़े हिस्से की बत्ती गुल रहेगी। बीकेईएसएल के अनुसार सुबह 6:30 बजे बिजली काटी जाएगी, जो वापिस 10 बजे सुचारू होगी। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव के उद्देश्य से यह कटौती की जा रही है।
कटौती का असर सरकारी अस्पताल, एमपी कॉलोनी सेक्टर 1 से 17, ऊन मण्डी, पूगल रोड ब्रिज, भीम नगर, रामपुरा बाई पास, रंगोली फैक्ट्री, काजरी फॉर्म हाउस, लालगढ स्टेशन, छत्ता फैक्ट्री, रामपुरा गली न. (1-20), कबीर आश्रम, सर्वोदय बस्ती, ओडों का मौहल्ला, रेल्वे वर्क शॉप, गली न. 23, डूडी फैक्ट्री, शास्त्री स्कूल, एस. टी. एन रोड़, लालगढ़ गली न. 1 से 16, रेलवे मस्जिद के सामने, आर.सी.डी.एफ मैन, काजरी फार्म हाउस, छता फैक्ट्री, करणी इण्डस्ट्रीयल एरिया, कानासर गांव, बीकाजी इण्डस्ट्रीज, रंगोली फेक्ट्री, आरसीडीएफ फेक्ट्री, काजरी सरकारी, रिको इण्डस्ट्रीयल एरिया, सोनगिरी कुंआ, पारीक चौक, डागा चौक, पाबू बारी के अंदर, सेटेलाईट हास्पिटल, आरएनबी यूनिवर्सिटी व मुक्त प्रसाद वाटर वर्क्स क्षेत्र में रहेगा।
ऐसे में मोबाइल, लैपटॉप व ई-बाइक चार्जिंग जैसे महत्वपूर्ण काम पहले ही निपटा लेने चाहिए। कपड़े प्रेस भी पहले ही कर लेने चाहिए।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
30 December 2022 09:18 AM