15 March 2022 02:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देशनोक में हुए भीषण सड़क हादसे के घायलों की संख्या 42 पर पहुंच गई है। पीबीएम चौकी के हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा के अनुसार पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में अब तक कुल 42 घायल लाए गए हैं। इन सभी की पहचान हो चुकी है। इनमें से 2-3 अधिक घायल हैं। हालांकि खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घायलों में सभी 25 से 60 की उम्र के लोग हैं। देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह के अनुसार दुर्घटना रेलवे फाटक के पास हुई थी। बीकानेर से जोधपुर के लिए निकली लोक परिवहन की बस की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। बस व ट्रक के चालक भी घायल हुए। गलती किसकी रही यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुर्घटना में ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस आगे से भारी क्षतिग्रस्त हुई। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। मगर हादसा बेहद गंभीर था। लोक परिवहन की यह बस सुमन ट्रेवल्स की बताई जा रही है।
RELATED ARTICLES
20 June 2026 09:32 PM