28 March 2023 01:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लाख से अधिक के नकली नोट पकड़े हैं। मामला लूणकरणसर का है। लूणकरणसर सीओ नोपाराम ने मुखबिर की सूचना पर लूणकरणसर निवासी साहिल को धर दबोचा है। बीती रात आरोपी के घर पर दबिश दी गई थी। मौके से 20 लाख 8 हजार रूपए मिले बताते हैं। इसमें दो दो हजार के नकली नोट है। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ कर गिरोह से जुड़े तीन बदमाशों को नामजद किया है। इसमें एक बामनवाली का प्रदीप है। मामला नोडल थाने कोटगेट को रेफर कर दिया गया है। कोटगेट थाने में पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। मामले की जांच सीओ सिटी दीपचंद सहारण करेंगे।
RELATED ARTICLES
25 March 2024 11:49 PM