14 February 2021 12:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शनिवार को हुए चंद्र कंवर हत्याकांड मामले में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन हत्यारे के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शनिवार को देर रात तक पुलिस टीमें जांच करती है। घटना स्थल से दो किलोमीटर तक डॉग स्क्वायड टीम भी गई। बताया जा रहा है कि 73 वर्षीय चंद्र कंवर ढ़ाणी में अकेली रहती थी। उसके दोनों बेटे परिवार सहित गांव में रहते हैं। चंद्र कंवर को गांव में ही रहने को कहा गया लेकिन वह ढ़ाणी में ही रही। पुलिस की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ गई है कि आसपास के खेतों की ढ़ाणियां भी इस वक्त खाली पड़ी है, ऐसे में अनुमान है कि हत्या के वक्त दूर दूर तक कोई मौजूद नहीं रहा होगा। वह मोबाइल भी नहीं रखती थी और सीसीटीवी कैमरे भी कहीं नहीं लगे। पुलिस अब डंप डेटा मंगवाएगी। संभावना है कि डंप डेटा से कोई सुराग हाथ लग जाए।
उल्लेखनीय है कि मृतका का एक पुत्र अधिवक्ता है वहीं दूसरा ट्रक ड्राईवर है। पुलिस एक सिरे की तलाश में है। हालांकि कुछ तीर पुलिस ने चलाए हैं, लेकिन वह कितने निशाने पर लगते हैं ये वक्त ही बताएगा।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
29 November 2021 12:18 PM