25 January 2023 04:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कार्य के प्रति समर्पण व संजीदा व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य ने एक बार फिर बीकानेर प्रशासन की ख्याति में वृद्धि की है। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर उन्हें जयपुर के हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल कलराज मिश्र थे। वहीं मुख्य सचिव उषा शर्मा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता, एचसीएम रीपा के महानिदेशक हेमंत गेरा तथा जयपुर के जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आचार्य को यह सम्मान मतदाता जागरूकता की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की लिए प्रदान किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पांच जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित कुल 29 जनों का सम्मान विभिन्न श्रेणियों में किया गया। आचार्य को पूर्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों में तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि पिछली बार बीकानेर से यह सम्मान तत्कालीन जिला कलेक्टर नमित मेहता को मिला था।

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
18 May 2021 09:50 PM