17 May 2021 10:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जैन साधु साध्वियों के वैक्सीनेशन का रास्ता खुल गया है। कलेक्टर नमित मेहता ने पहचान पत्र के बिना भी साधु साध्वियों के वैक्सीनेशन को आज हरी झंडी दे दी है। आरसीएचओ राजेश गुप्ता ने बताया कि कुणाल कोचर को लिस्ट हेतु समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है। आगामी एक दो दिवस में ही वैक्सीन की पहली डोज लगा दी जाएगी। बता दें कि कुणाल कोचर ने मेहता से मिलकर बिना पहचान पत्र वाले नागरिकों के वैक्सीनेशन हेतु प्रोविजन पर चर्चा की। मेहता तुरंत प्रभाव से आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता को निर्देश दिए। बता दें कि इससे पहले अन्य प्रतिनिधि मंडल भी कलेक्टर से मिले थे।
कोचर ने बताया कि जैन समाज के अलग अलग समुदायों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर ली गई है। बीकानेर जिले के नगरीय क्षेत्र सहित सभी तहसीलों में विराजित साधु साध्वियों की लिस्ट मंगवाई गई है। वैक्सीनेशन हेतु वाहन व टीम की व्यवस्था भी की जाएगी। बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, नोखा सहित सभी तहसीलों में स्थित साधु साध्वियों के ठिकानों तक टीमें पहुंचेगी।
बता दें कि जैन साधु साध्वियों के पहचान पत्र नहीं होते, ऐसे में वैक्सीनेशन को लेकर समस्या आ रही थी।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
20 October 2022 07:51 PM