31 October 2025 08:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दिनदहाड़े घर में चोरी करने वाले नशेड़ी को कोटगेट पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी की पहचान नागौर हाल प्रताप बस्ती बीकानेर निवासी 22 वर्षीय बुद्धराम उर्फ भोगळिया नायक के रूप में हुई है। आरोपी ने दो दिन पहले केजी कॉम्प्लेक्स क्षेत्र निवासी ऋषि अग्रवाल पुत्र हनुमान प्रसाद के यहां से करीब तीन किलो चांदी का सामान चुरा लिया था।
पुलिस को मिली रिपोर्ट पर कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह के नेतृत्व हैड कांस्टेबल हेतराम विश्नोई मय टीम ने तहकीकात शुरू की।
आरोपी दिनदहाड़े घर में घुसा और बोरी में सामान भरकर ले गया। इसके बाद आरोपी प्रताप बस्ती गया, वहां से नागौर अपने ससुराल भाग गया। वह यहां अपने ननिहाल रहता है।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी से 7-8 चांदी की कटोरी, चांदी का कलश, गिलास, आरती सेट व 20-30 सिक्के आदि चुराए थे।
आरोपी चोरी करने पैदल आया तथा लौटते वक्त ऑटो किराए पर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वह नशेड़ी है, स्मैक का नशा करता है।टीम में कांस्टेबल संजय व विनीत विश्नोई शामिल थे। देखें कैसे गया चोर

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
02 March 2021 03:16 PM