07 August 2024 06:43 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राष्ट्रगाथा सीजन-3 को लेकर बीकानेर काफी उत्सुक है। ख़ासतौर पर स्कूली बच्चों के अभिभावक राष्ट्रगाथा सीजन-3 का इंतज़ार कर रहे हैं। प्रतिदिन स्कूलों में जा-जाकर टीम राष्ट्रगाथा द्वारा कार्यक्रम की तैयारी करवाई जा रही है। इसी बीच बीकानेर की हस्तियों द्वारा राष्ट्रगाथा के सीजन-3 का प्रमोशन भी किया जा रहा है।


आईजी ओमप्रकाश व एसपी तेजस्वनी गौतम के हाथों सीजन-3 के पोस्टर लोकार्पण के बाद अब प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति डीपी पचीसिया तथा दिग्गज समाजसेवी व उद्योगपति चंपालाल डागा सहित बीकानेर में कदम रख चुके संस्कृति फोर्ट के डायरेक्टर संजय भारद्वाज ने राष्ट्रगाथा को समर्थन किया है। संजय भारद्वाज ने फोर्ट के वीपी सूरज चौहान व सोनिया भारद्वाज के साथ राष्ट्रगाथा सीजन 3 के पोस्टर का प्रमोशन किया। इस दौरान ख़बरमंडी हैड रोशन बाफना व कार्यक्रम समन्वयक शशिराज गोयल भी शामिल रहे।
बता दें कि ख़बरमंडी न्यूज़, मैट्रिक्स इवेंट्स द्वारा आयोजित व रंगत फाउंडेशन द्वारा समर्थित राष्ट्रगाथा बीकानेर संभाग के सबसे विराट आजादी के महोत्सव के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। सीजन-2 में बीकानेर की 20 स्कूलों को 600 से ज्यादा बच्चों ने राष्ट्रगाथा के मंच से सबका दिल जीता था। इस बार समय सीमा का ध्यान रखते हुए 15 स्कूलों को ही मौका दिया गया है। रोशन बाफना ने बताया कि राष्ट्रगाथा का सीजन-3 13 अगस्त की शाम 6 बजे फोर्ट स्कूल के पीछे, राजीव गांधी मार्ग पर स्थित भ्रमण पथ मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक व देशभक्ति से जुड़ी लाईव पिक्चर स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। यह अपने आप में एक नये इतिहास का सृजन होगा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को राष्ट्र शक्ति अवॉर्ड व उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को चिकित्सा सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं कुछ और नवाचार करते हुए बीकानेर की दस युवा हस्तियों तथा 10 दिग्गज उद्योगपतियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
15 September 2020 05:20 PM