12 May 2023 09:51 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शनिवार से बीकानेर में राजस्थानभर से आई बेटियां घमासान मचाने वाली है। बीकानेर के रेलवे ग्राउंड में त्रिदिवसीय फुटबॉल मुकाबले होंगे। राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार जिला फुटबॉल संघ, बीकानेर द्वारा यह राज्यस्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। आयोजन सचिव रहमत अली ने बताया की प्रतियोगिता में राज्य के कोटा, उदयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, हनुमानगढ़, चुरू और मेजबान बीकानेर सहित दस टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी।


आयोजन से जुड़े उमेश सिंह शेखावत ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता बीकानेर में पहली बार आयोजित की जा रही है। सचिव अरविंद सिंह राठौड़ ने आयोजन हेतु कमेटी गठित की। जिसमें देवीसिंह राजवी को सरंक्षक, मेघ सिंह राठौड़ को अध्यक्ष तथा रहमत अली को आयोजन सचिव बनाया। वहीं आज प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्डी मगन सिंह राजवी, महापौर सुशीला कंवर, त्रिलोकी कल्ला, महेंद्र कल्ला, डॉ परमेंद्र सिरोही ने किया।


RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
21 February 2022 11:17 AM