21 April 2026 03:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर पुलिस इन दिनों अवैध अतिक्रमण तोड़ने में रूचि दिखा रही है। सोमवार शाम गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार मय पुलिस टीम ने नोखा रोड़ के उदयरामसर बरसिंहसर फांटे पर अतिक्रमण तोड़े। गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही है। दुर्घटनाएं होने का एक कारण अतिक्रमण भी है। मौके पर अवैध ठेले व बड़े बड़े होर्डिंग्स लगे थे। यह होर्डिंग अवैध रूप से लगे थे। पुलिस के अनुसार केएमआर रिसोर्ट के होर्डिंग्स भी अवैध रेप से लगे हुए थे। कंपनी ने अतिक्रमण कर रखा था। पुलिस ने जेसीबी की सहायता से केएमआर के अवैध होर्डिंग्स हटा दिए। इसी तरह अन्य अवैध होर्डिंग्स भी हटाए गए।
बता दें कि केएमआर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी का है। राठी के केएमआर की ही व्यास कॉलोनी स्थित एक यूनिट को कुछ दिनों पहले प्रशासन ने सील एंड सीज किया था। स्पेड नाम के इस रेस्टोरेंट से पड़ोसी परेशान थे। पड़ोसियों ने यहां अवैध गतिविधियां होने की शिकायत की थी। इस रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का व दारू पिलाई जाती थी। दूसरी तरफ यह रेस्टोरेंट आवासीय भूमि पर अवैध रूप से बना था। इस वजह से बीडीए कमिश्नर ने राठी के स्पेड को सील एंड सीज करने के आदेश जारी कर दिए। तहसीलदार पुलिस बल के साथ सील एंड सीज की कार्रवाई हेतु स्पेड पहुंची। व्यापार मंडल अध्यक्ष राठी अपने रेस्टोरेंट को सील एंड सीज होने से बचा नहीं पाए। आख़िर तहसीलदार ने बड़ा एक्शन लेते हुए राठी का रेस्टोरेंट सील एंड सीज कर दिया।
बता दें कि केएमआर ग्रुप का यह होर्डिंग लंबे समय से अवैध रूप से लगा हुआ था। ऐसे में प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?, देखें वीडियो
RELATED ARTICLES