01 November 2023 01:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। (पत्रकार रोशन बाफना की रिपोर्ट) कोलायत व खाजूवाला से अटकी बीजेपी की टिकटों पर मंथन पूर्ण हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार तय कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार या गुरुवार रात तक बीजेपी अगली सूची जारी कर देगी। इसी सूची में कोलायत व खाजूवाला के उम्मीदवार तय होंगे। सूत्रों के मुताबिक देवीसिंह भाटी को टिकट नहीं दिया जाएगा। बल्कि देवीसिंह की पुत्रवधू पूनम कंवर को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। देवीसिंह का टिकट कटने का कारण उम्र है। वहीं खाजूवाला से विश्वनाथ मेघवाल का नाम तय किया बताते हैं। अब बस सूची का इंतज़ार है।
RELATED ARTICLES
29 September 2026 02:33 PM
22 October 2020 01:35 PM