09 November 2021 10:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम के लेबर रूम में बच्चों की अदला बदली व पैसे मांगने का मामला सामने आया है। मामला बीती रात का है। पिंकी नाम की एक प्रसूता को लड़का हुआ। वहीं दूसरी प्रसूता को लड़की हुई। स्टाफ ने पिंकी के परिजनों को लड़का होने की जानकारी दे दी थी। बाद में साफ सफाई की प्रक्रिया के बाद पिंकी को लड़के की जगह लड़की दे दी। इस पर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। वापिस लड़का दे दिया गया मगर फिर कहा कि आपके लड़की हुई है। बात बढ़ी तो पीबीएम अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही को पहुंचना पड़ा। सिरोही ने बताया कि पिंकी को लड़का ही हुआ था। बताया भी गया था। टैगिंग भी सही थी। परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ द्वारा पैसे मांगने की शिकायत भी की थी। जिस पर दो महिला नर्सिंग स्टाफ को लेबर रूम से हटा दिया गया। सिरोही के अनुसार विजय देवी गहलोत व पिंकू विश्नोई को जनाना से न्यू कोविड अस्पताल लगा दिया गया है। वहीं जनाना में दो नई महिला नर्स लगाई गई हैं।
उल्लेखनीय है कि लेबर रूम में बच्चे के जन्म पर पैसे मांगने की शिकायतें वर्षों से चली आ रही है।
RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM
11 December 2021 04:31 PM