24 November 2025 04:01 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फिल्म अभिनेता व बीकानेर के पूर्व एमपी धर्मेंद्र देओल का निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने आज मुंबई स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली में जन्में धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में आई फिल्म "दिल भी तेरा हम भी तेरे" में सहायक अभिनेता के रूप में की। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में तीन सौ से अधिक फिल्में की। शोले उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। शोले में अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी ने धमाल मचाया। आज भी जय-वीरू की जोड़ी प्रसिद्ध है। उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से लेकर पद्म भूषण तक कई पुरस्कार मिले।
2004 में उन्होंने बीकानेर लोकसभा सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा। वे 2004 से 2009 तक बीकानेर के सांसद रहे। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर व दूसरी शादी हेमा मालिनी से हुई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के दिग्गज व चर्चित राजनेताओं व अभिनेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
09 September 2020 04:04 PM