26 November 2024 11:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त की दूसरी बड़ी ख़बर भी सामने आ रही है। विधायक सिद्धि कुमारी व महिमा कुमारी के अलावा बीकानेर राजघराने की राजकुमारी राजश्री कुमारी सहित सात लोगों के खिलाफ भी अमानत में ख़यानत करने का मुकदमा दर्ज हैं। यह मामला महाराजा गंगा सिंह ट्रस्ट, करणी चैरिटेबल ट्रस्ट सहित राजघराने से जुड़े चार ट्रस्टों से जुड़े संजय शर्मा की ओर से राजकुमारी राजश्री कुमारी, मधुलिका कुमारी, हनुमंत सिंह, गोविंद सिंह, राजनाथ पुरोहित, पुखराज राठौड़ व नवल सिंह के खिलाफ दर्ज करवाया गया है।
परिवादी के अनुसार देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त के लिखित आदेशानुसार सिद्धि कुमारी को चारों ट्रस्टों का चेयरपर्सन बनाया गया था। आदेश की पालना में विधायक राजकुमारी सिद्धि कुमारी चार्ज लेने लालगढ़ पैलेस स्थित कार्यालय गई। लेकिन आरोपियों ने कार्यालय में पड़े ट्रस्ट से जुड़े चैक, नकदी रूपए, रसीदें, रसीद बुक सहित समस्त कीमती दस्तावेज़ गायब कर खुर्द बुर्ज कर दिए। आरोपियों ने अमानत में ख़यानत कर दी। पुलिस ने संजय शर्मा के परिवाद पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 408, 409,411,414 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण को दी गई है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
19 June 2020 04:24 PM