03 August 2021 09:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गैस सिलेंडर डीलर से 46 हजार रूपए व मोबाइल लूटकर फरार हुए चारों बदमाशों को पांचू पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान नाथूसर निवासी 23 वर्षीय हेतराम पुत्र बन्ना राम, नाथूसर निवासी 20 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र हरजीराम, नाथूसर निवासी 21 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र भानीसिंह व नाथूसर निवासी 19 वर्षीय भगवानसिंह पुत्र मदन सिंह के रूप में हुई है। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि 28 जुलाई को पांचू निवासी खेताराम मेघवाल गैस सिलेंडर वितरित करके पांचू आ रहा था। इसी दौरान पांचू ढ़ींगसरी रोड़ पर पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए चारों बदमाशों ने आरोपी को रोककर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने खेताराम के पास पड़े 46 हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने लगातार आरोपियों की लोकेशन ट्रेसिंग की। आरोपी फलौदी क्षेत्र के भेळू व बूमड़ी की रोही में छिपे। उसी क्षेत्र से आरोपियों को दबोच लिया गया। चारों आरोपियों को दबोचने में पांचू पुलिस सहित साइबर सैल के हैड कांस्टेबल दीपक यादव का विशेष योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि आईजी प्रफुल्ल कुमार व एसपी प्रीति चंद्रा के निर्देशन, एएसपी सुनील कुमार व सीओ नेमसिंह के डायरेक्ट सुपरविजन व थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम में एएसआई रामस्वरूप, एचसी सुरेश, अन्नाराम, कैलाश, ओमप्रकाश, धूड़ाराम, गोपालाराम, लक्ष्मण व साईबर सैल एचसी दीपक यादव शामिल थे।
पुलिस अब आरोपियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। विकास विश्नोई के अनुसार आरोपियों के रिकॉर्ड निकल सकते हैं। बता दें कि सभी आरोपी नये नये युवा हैं लेकिन गंभीर अपराध करने लगे हैं। बता दें कि आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। शिनाख्त परेड़ के बाद ही चारों को बेपर्दा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
22 July 2021 10:50 AM