29 June 2025 03:41 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। समाज किसी भी राष्ट्र की वह ईकाई है, जिसे मजबूत किया जाए तो राष्ट्र मजबूत बनता है। समाज को सकारात्मक दिशा देना भी समाज की ही जिम्मेदारी है। इसी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान ने समाज के रत्नों की गौरव गाथा गाने का जिम्मा उठाया है। आगामी 12 से 14 सितंबर तक बीकानेर में माली सैनी समाज का गौरव गाथा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। त्रिदिवसीय कार्यक्रम में रत्न सम्मान आयोजित होगा। संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि गौरव गाथा महज एक सम्मान समारोह नहीं है बल्कि समाज की चेतना, प्रेरणा व संगठन शक्ति का प्रतीक है। यह आयोजन आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि गौरव गाथा कार्यक्रम के तहत तीन श्रेणियों में रत्न सम्मान आयोजित होगा। जिसमें बीकानेर जिले की विभिन्न हस्तियों व प्रतिभाओं को समाज सेवा रत्न, प्रतिभा रत्न व प्रेरणा रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा।
गौरव गाथा को अंजाम तक पहुंचाने के लिए बीकानेर जिले की 21 मोहल्ला इकाइयों का गठन किया गया है। प्रत्येक इकाई में 11 पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर नियुक्ति पत्र सौंपे गए। प्रमुख इकाई अध्यक्ष निम्न हैं:
गंगाशहर : मोहित भाटी
रानीसर बास (महिला) : अंकिता गहलोत
चौतीना कुआँ : महेश कुमार तंवर
केशराव कुआँ : विष्णु भगवान तंवर
श्रीरामसर : रजत गहलोत
छोटा रानीसर बास (महिला) : मधु तंवर
लालगढ़ : रविकांत भाटी
कैलाशपुरी (महिला) : शांति सांखला
नत्थूसर बास : पवन गहलोत
केशराव कुआँ (महिला) : नीलम तंवर
व्यास कॉलोनी (महिला) : नीलिमा तोमर
जस्सूसर गेट : किशन गहलोत
सर्वोदय बस्ती (महिला) : दीपिका गहलोत
पुरानी गिन्नाणी : भुवनेश तंवर
नया कुआँ (महिला) : मोनिका कच्छावा
रघुनाथसर कुआँ (महिला) : गिरिजा पवार
जस्सूसर गेट (महिला) : निकिता गहलोत
सुजान देसर (महिला) : साक्षी तंवर
नत्थूसर बास (महिला) : प्रीति सांखला
किसमीदेसर : पुखराज गहलोत
चौपड़ा बाड़ी : मुरली पंवार
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर सरजूदास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उमा सांखला, नंदकिशोर गहलोत, चांद रतन तंवर, तुलसीराम पवार, झंवरलाल गहलोत, श्यामलाल गहलोत एवं मूलचंद गहलोत उपस्थित रहे।
इस आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के प्रेम गहलोत, हुकमचंद कच्छावा, मुरली गहलोत, सुरेन्द्र गहलोत, मुरली पंवार, एड. हरीश तंवर, राकेश सांखला, गौरीशंकर भाटी, नंदकिशोर गहलोत, राजकुमार पंवार, सूरज तंवर, संदीप भाटी आदि पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
28 September 2026 04:17 PM
05 January 2022 11:31 AM