17 February 2021 08:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल जेल में न्यायिक अभिरक्षा के तहत बंद एक आरोपी की अंडरवियर में मोबाइल पाया गया। 4 फरवरी को उप कारापाल रूपाराम व उनकी टीम ने वार्ड संख्या 3 की बैरिक संख्या 11 की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान बंदी पवन कुमार सिंधी पुत्र केवल कृष्ण निवासी हनुमान जंक्शन की अंडर वियर में एक नोकिया कंपनी का की पेड मोबाइल व वोडाफोन की सिम बरामद हुई। मामले में उप कारापाल ने बीछवाल थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी पवन एनडीपीएस के एक मामले में जेसी चल रहा है। मामले की कोर्ट में ट्रायल चल रही है, फैसला अब तक आया नहीं है। आरोपी ने जेसी के दौरान ही निषेध वस्तु अपने पास रख ली। आरोपी के खिलाफ कारागार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया था। आज उसे कोर्ट में पेश कर पुनः जेसी करवा दिया गया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सुमन शेखावत कर रही हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM