14 March 2020 07:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मोबाईल फोन यूजर्स व विशेषकर शौकिया मोबाईल बदलने वालों के लिए बुरी खबर है। भारत सरकार ने मोबाईल फोन्स पर जीएसटी बढ़ा दिया है। जीएसटी विशेषज्ञ एडवोकेट हितेश छाजेड़ ने बताया कि पहले मोबाईल पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता था, जो कि अब डेढ़ गुना कर दिया गया है। यानी कि अब 12 की जगह 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होगा। सूत्रों कि मानें तो मंदी झेल रहे मार्केट में जीएसटी डेढ़ गुना करना बिक्री को प्रभावित कर सकता है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
15 October 2021 07:35 PM