08 December 2023 03:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाने के कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम 30 वर्षीय आशुदास रामावत पुत्र बजरंग रामावत है। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल आशुदास मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली करणी नगर चौकी में तैनात थे। आज सुबह सात बजे बाद उन्होंने चौकी के अंदर ही फांसी लगाकर जान दे दी। चौकी पर सब इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह व कांस्टेबल आशुदास ही तैनात थे। सुखजीत सिंह पंद्रह दिनों से छुट्टी पर थे। ऐसे में अभी अकेले आशुदास ही चौकी संभाल रहे थे। सुबह सात बजे सफाई कर्मचारी चौकी गया, तब तो वे ठीक थे।
बता दें कि आशुदास पहले लंबे समय तक सदर थाने में तैनात रहे। फिर लंबे समय से मुक्ताप्रसाद थाने में ही पोस्टिंग थी। वे काफी सरल और व्यवहार कुशल माने जाते थे। वे काकड़ा के रहने वाले थे। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
RELATED ARTICLES
17 December 2020 06:06 PM