16 October 2022 11:58 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीती रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात नयाशहर थाना क्षेत्र के राजीव नगर की बताई जा रही है। सीओ सिटी दीपचंद सहारण ने बताया कि हमला नरेश विश्नोई पर हुआ है। दो कैंपर गाड़ियों में भरकर आए बदमाशों ने नरेश के हाथ पैर तोड़ दिए। उसका पीबीएम में इलाज चल रहा है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नरेश विश्नोई, देवकिशन, विराट शर्मा व लक्की गहलोत अपने दोस्त अनिल के यहां गप्पे लड़ा रहे थे। देर रात चारों दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर घर के लिए रवाना हुए। थोड़ा निकलते ही दो कैंपर गाड़ियां दिखी। गाड़ियां देख एक बाइक पर बैठे लक्की व विराट भाग छूटे। वहीं दूसरी बाइक पर देवकिशन व नरेश थे। देवकिशन के तो दो चार थाप मुक्के ही पड़े, मगर बदमाशों ने नरेश विश्नोई को बुरी तरह पीटा। बाद में लोगों के आने पर सभी भागने लगे। पुलिस गश्ती दल को सूचना मिलने पर पुलिस मौके की तरफ गई। कैंपर गाड़ियों का पीछा किया तो आरोपी गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दोनों कैंपर गाड़ियां जब्त कर ली है। वहीं आरोपियों की तलाश जारी है।
मामले में विराट शर्मा ने सीताराम कस्वां, अनिल विश्नोई, महेंद्र विश्नोई, मनरूप विश्नोई, पवन सियाग, सिकंदर खान, सोनू भिष्टी, रिजवान खान सहित 5-7 अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले व लूट का मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि सीताराम ने नरेश पर फायरिंग की। कैंपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। आरोपियों ने 16 ग्राम सोने की चेन भी लूट ली।
सीओ सिटी दीपचंद ने बताया कि पिटाई गंभीर रूप से हुई है। नरेश के हाथ पैर तोड़े गए हैं। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। कुछ समय पहले भी दोनों पक्षों में फायरिंग की वारदात हुई थी। अभी तक फायरिंग होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं
RELATED ARTICLES
25 July 2026 03:14 PM
05 September 2022 03:20 PM