09 May 2020 02:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नर्सिंगकर्मियों के सम्मान से जुड़े मुद्दे की मांग तेज हो गई है। राज्य के नर्सेज लम्बे समय से केंद्र के अनुरूप नर्स श्रेणी द्वितीय को नर्सिंग ऑफिसर , नर्स श्रेणी प्रथम को सीनियर नर्सिंग ऑफिसर , पब्लिक हेल्थ नर्स को व्यख्याता,नर्सिंग ट्यूटर स्कूल ,वरिष्ठ व्यख्याता,नर्सिंग ट्यूटर कॉलेज को सहायक प्रोफेसर व इसी तरह नर्सिंग अधीक्षक को चीफ नर्सिंग ऑफिसर पदनाम में परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। यूनियन का कहना है कि सरकार अगर ये मांग पूरी करती है तो सरकार पर कोई वितीय भार नहीं आएगा।
राजस्थान नर्सेज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष देवाराम चौधरी ने बताया केंद्र तथा एम्स, पीजीआई चण्डीग़ढ , ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल, रेलवे और अन्य राज्यों में नर्सेज के पदनाम परिवर्तन कर दिए हैं। ये बिना वित्तीय भार नर्सेज के मान- सम्मान और स्वाभिमान से जुडी बात है। नर्सिंग प्रोफेशन एक संघर्षमय जिंदगी है जिनको कोरोना ,स्वाइनफ्लू, जैसी घातक बीमारियों के मरीजों के साथ घण्टों काम करना पड़ता है। इनके मनोबल के लिए वाजिब मांग को समय पर पूरा करना चाहिए। इस मांग को लेकर कई बार नर्सेज मुख्यंमन्त्री, चिकित्सा मंत्री से मिले हैं। यह मांग विभाग द्वारा परीक्षण उपरांत वित् विभाग की अनुशंषा के आधार पर कार्मिक विभाग को भेजी गयी थी।
वहीं यूनियन का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है इस मांग पर कार्मिक विभाग ने मुहर लगा दी है, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्णय का इंतज़ार है।
राजस्थान नर्सेज यूनियन बीकानेर के जिलाध्यक्ष रमजान तंवर के नेतृत्व में नर्सेज ने बीकानेर जिला कलेक्टर को मुख्य मन्त्री के नाम नर्सेज का पदनामपरिवर्तन केंद्र के अनुरूप करने की मांग का ज्ञापन सौंपा है। वहीं मांग की है कि सरकार को समय रहते हुए नर्सेज की बिना वित्तीय भार की यह मांग पूरी करनी चाहिए। जिस से नर्सेज दुगुने जोश के साथ कोविड 19 वैश्विक महामारी के खिलाफ प्रोत्साहित होकर कार्य करेंगे व खुद को गौरवान्वित समझेंगे।
इस मांग के समर्थन में एक दर्जन मंत्रियों ,केंद्रीय मंत्रियों और राज्य सभा सांसद ,वर्तमान सांसद ,70 से अधिक विधायकों और जिलाध्यक्ष कांग्रेस ने मुख्यमन्त्री और चिकित्सा एव स्वास्थ्य मन्त्री को पत्र लिख कर नर्सेज का पदनाम केंद्र के अनुरूप कर इन कोरोना वारियसर्स नर्सेज का मनोबल बढ़ाने की मांग की है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
13 September 2020 05:17 PM