02 May 2023 04:49 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक सरकारी ट्रक ने सुभाषपुरा में अफरा तफरी मचा दी। घटना बीती रात करीब 10 बजे की है। कोलायत की तरफ से आया यह ट्रक भूजल विभाग का बताया जा रहा है। ट्रक का चालक नशे में धुत्त था। सूत्रों के मुताबिक उसने सुभाषपुरा में एंट्री के साथ ही पहले एक बाइक को टक्कर मारी। फिर पट्टियां तोड़ दी, इसके बाद एक कार के साइड में टक्कर मारी। टक्करों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद एक स्कूटी को टक्कर मारकर दीवार के टक्कर मारी। यह दीवार टूट गई बताते हैं। आगे एक बारात में घुसते घुसते बचा। इसके बाद एक टैक्सी व मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। यहां लोग इकट्ठा हो गए। चालक को पकड़ लिया गया।

ट्रक व चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि चालक का नशा ना उतरने की वजह से आगे की कार्रवाई अभी की नहीं गई है। उल्लेखनीय है कि नशा करके ड्राईविंग की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती है। इसके बावजूद भी लोगों में जागरुकता का अभाव है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
21 March 2020 05:14 PM