30 December 2021 01:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सीएमएचओ बीएल मीणा वापसी के साथ ही एक्शन मोड पर आ चुके हैं। आरामपसंद कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन में आए मीणा ने आज खारा व जामसर से जुड़े तीन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। निरीक्षण को पहुंचे डॉ मीणा खारा सबसेंटर बंद मिला। जबकि यह वैक्सीनेशन का सेंटर है। यहां की एएनएम को नोटिस जारी किया गया है। वहीं जामसर पीएचसी के इंचार्ज व एल एच सी को भी नोटिस थमाया गया है। सब सेंटर पर वैक्सीन पहुंचाने की जिम्मेदारी पीएचसी की है। पीएचसी ने वैक्सीनेशन जैसे अतिआवश्यक कार्य में लापरवाही बरती।


RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
17 November 2022 12:30 PM